फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एक बीघा जमीन के लिए हाईवोल्टेज ड्रामा, सात घंटे तक थमी रहीं सांसें

गाजीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सदर तहसील में एसडीएम कोर्ट के पास करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर भूमि विवाद के निस्तारण न होने से नाराज एक युवक सोमवार सुबह 8:30 बजे चढ़ गया और करीब 60 फीट की ऊंचाई पर जाकर खड़ा हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों के काफी प्रयास और अपने भतीजे शिवा (12) व भतीजी रजनी (10) की मार्मिक गुहार के बाद युवक करीब सात घंटे बाद टावर से नीचे उतरा। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी उसे एसडीएम कार्यालय लेकर चले गए। वहीं, हाईवोल्टेज ड्रामे का पटाक्षेप होने के बाद जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है, जो युवक के भूमि विवाद की जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें