फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फिरोजाबाद में भीषण विस्फोट...क्यों और कैसे हुआ ये हादसा, देखें ग्राउंड रिपोर्ट

धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Nov 2025 01:38 PM IST

फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के ग्राम हैवतपुर कर्खा में शादी-ब्याह के लिए आतिशबाजी बनाने का काम करने वाले एक व्यक्ति के घर में सोमवार को धमाका हो गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दो बच्ची जख्मी हो गईं। मकान की छत और दीवारें ढह गईं। गांव में दहशत का माहौल है। जलालुद्दीन उर्फ पप्पू (60) निवासी हैवतपुर कर्खा घर में आतिशबाजी बनाने का काम करते थे। जलालुद्दीन के बड़े बेटे इंसाफ अली के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पिता घर में गैस पर खाना गर्म कर रहे थे। गैस सिलिंडर लीकेज होने के कारण अचानक आग लग गई। लीकेज से लगी आग ने मकान के अंदर रखे पटाखों के भारी भंडारण को अपनी चपेट में ले लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें