फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा लोडर वाहन, मच गई चीखपुकार; दो की माैत

अरुन पाराशर Updated Sat, 01 Nov 2025 08:42 PM IST

फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के करहल रोड पर बहादुरपुर के पास सवारियों से भरा लोडर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन पलटते ही चीख पुकार मच गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 14 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही काफी लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घायलों को उपचार को जिला अस्पताल भेजा। वह मैनपुरी के नगला बुधुआ से वापस लौट रहे थे। शुक्रवार को आसफाबाद के राठौर नगर टूटी पुलिया निवासी गौतम की मां का निधन उनके पैतृक गांव नगला बुधुआ मैनपुरी में हो गया था। मुहल्ले के नाते सभी आसपड़ोस के लोगों गौतम के घर गमी में शामिल होने को लोडर मैजिक पर सवार होकर शनिवार को सुबह गए थे। गमी में शामिल होने के बाद घर वापस लौट रहे थे। दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब उनका लोडर मैजिक थाना सिरसागंज के बहादुरपुर गांव के करीब पहुंचा था कि तभी अचानक ही लोडर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। सिरसागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर घायलों को उपचार किया गया। इस हादसे में इटावा के ददौरा निवासी हरीशचंद्र (50) एवं फिरोजाबाद के आसफाबाद निवासी नीरज (28) की मौत हो गई। दोनों को शव को पोस्टमाटम को भेजा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें