नर्सिंग कक्षा में दाखिले के नाम से लाखों रुपये जमा कराने के बाद जब छात्राओं को दाखिला नहीं मिला तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। छात्राओं ने हाईवे जाम कर दिया। काॅलेज के आश्वासन के बाद जाम खोला गया। थाना कादरी गेट के इटावा-बरेली हाईवे पर ग्राम भाऊपुर स्थित एक नर्सिंग काॅलेज के बाहर कई दर्जन छात्राएं सड़क पर बैठ गईं। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जाम लगायें छात्राओं नें बताया कि उन्होंने इस नर्सिंग कालेज से जेएनएम का कोर्स करने के लिए बीते अप्रैल से जुलाई के बीच लगभग प्रति छात्रा लगभग एक लाख रुपये जमा कराये थे। बीते लगभग एक साल से प्रतिदिन कालेज आकर पढ़ाई भी कर रहें हैं। चस्पा सूची में नाम भी अंकित मिला, उसके बाद भी आज 10 फरवरी को काॅलेज ने दाखिला न दे पाने की कहकर पैसा वापस ले जाने को कहा। इस पर कई दर्जन नर्सिंग छात्राएं हाईवे पर आ गईं और जाम लगाया। बाद में काॅलेज प्रशासन के आश्वासन पर छात्राओं ने जाम खोल दिया। छात्राओं ने बताया कि काॅलेज प्रशासन ने 20 फरवरी तक का समय दिया है।