फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में मां-बेटी की निर्मम हत्या, घर में खून से लथपथ मिले दो दिन पुराने शव

Shikha Pandey Updated Mon, 17 Aug 2026 11:59 AM IST

भरथना थाना क्षेत्र के चन्देठी गांव में सोमवार सुबह मां-बेटी की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। दोनों के शव घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मिले। दो दिन पहले घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बताया गया कि चन्देठी गांव में मां पुष्पा देवी अपनी विवाहिता बेटी निर्मला उर्फ मंजू के साथ घर में रह रही थी। बेटी करीब छह महीने से ससुराल में विवाद के बाद मायके में रह रही थी। घर के अन्य परिजन बाहर रहकर नौकरी करते हैं। सोमवार को किसी समय मां-बेटी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर के अंदर पड़े मिले। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर भरथना पुलिस के साथ उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा रही। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। शवों के पास चारपाई पर धारदार दरांती भी मिली है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस हत्या के कारणों और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है। दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें