फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रधान और सचिव पर अवैध कब्जे का आरोप, जिलाधिकारी से की शिकायत

अरुन पाराशर Updated Sun, 02 Mar 2025 12:03 AM IST

एटा के जलेसर क्षेत्र के गांव रसीदपुर के लोगों ने प्रधान और सचिव पर सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। शनिवार को समाधान दिवस में इसकी शिकायत की है। जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह को बताया कि प्रधान और सचिव ने चकरोड एवं नाली की जमीन पर दीवार खड़ी कर दी है। इससे आम रास्ता बंद हो गया है। साथ ही पानी की निकासी बंद होने से जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। दीवार लगाने का विरोध करने पर दोनों झगड़ा करने पर आमादा हो गए। सुघड़ सिंह, सुशील कुमार, विशंभर सिंह, हरिबल्लभ, हरि सिंह, अजीत सिंह, जय सिंह, विजय कुमार, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें