फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मेडिकल कॉलेज में गार्ड और स्टाफ में विवाद, अभद्रता का वीडियो वायरल

पंकज जैन Updated Thu, 20 Aug 2026 01:30 PM IST

एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में नो पार्किंग को लेकर गार्ड और स्टाफ के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि नो पार्किंग क्षेत्र में स्कूटी खड़ी करने से मना करने पर स्टाफ और गार्ड के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान स्टाफ की ओर से गार्ड के साथ अभद्रता किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वायरल वीडियो एटा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी का है। वीडियो में गार्ड और स्टाफ के बीच बहस होती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि गार्ड ने इमरजेंसी परिसर में नो पार्किंग स्थान पर स्कूटी खड़ी करने से स्टाफ को रोक दिया। इसी बात से विवाद बढ़ गया और स्टाफ ने गार्ड के साथ जमकर गाली-गलौज की। समझाने के बाद भी स्टाफ नहीं माना। वीडियो सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की गई, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें