फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दशहरा पर पुलिस बनी सहारा, राहगीरों को पिलाया शरबत

Dhirendra Singh Updated Mon, 25 May 2026 02:41 PM IST

एटा। दशहरा पर्व के अवसर पर थाना अवागढ़ पुलिस ने जनसेवा और मानवता का परिचय देते हुए थाने के सामने शरबत वितरण कैंप लगाया। भीषण गर्मी और त्योहार के चलते आवागमन कर रहे राहगीरों को पुलिसकर्मियों ने स्वयं शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य में पुलिस टीम ने राहगीरों का स्वागत करते हुए उन्हें शरबत वितरित किया। पुलिस के इस मानवीय प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे जनसेवा की मिसाल बताया। इस दौरान एसएसआई संजीव कुमार मौर्य समेत शिवा जादौन, भीम सैन, विजय सिंह, प्रमोद कुमार, अंकित कुमार, गौरव, प्रवेश, शिवा, गुलाब सिंह, भोला सिंह, लव देशवाल एवं ललित कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें