फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगंज में ज्वेलर्स की दुकान में बड़ी चोरी, शटर काटकर तिजोरी ही उठा ले गए चोर

पंकज जैन Updated Tue, 18 Aug 2026 10:37 AM IST

अलीगंज कस्बे के मोहल्ला मेवातियां में मंगलवार सुबह चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया। चोर शटर काटकर दुकान में दाखिल हुए और अंदर रखी पूरी तिजोरी उठाकर फरार हो गए। दुकानदार कन्हैया वर्मा के मुताबिक तिजोरी में करीब 8 किलो चांदी और 30 ग्राम सोना रखा था। उन्होंने 20 से 22 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान बताया है। हालांकि पुलिस ने अभी नुकसान का अंतिम सत्यापन नहीं किया है। सुबह करीब 6:40 बजे पड़ोसी दुकानदार ने शटर कटा होने की सूचना दी, जिसके बाद घटना का पता चला। सूचना पर पुलिस टीम के साथ प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुमार वर्मा और सीओ अलीगंज राजेश सिंह मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सीओ के अनुसार अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर घटना के जल्द खुलासे का प्रयास किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें