फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यामाहा के शोरूम से दो बाइक चोरी,सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई वारदात

रोहित सिंह Updated Tue, 02 Sep 2025 03:31 PM IST

जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात चोरों ने फिल्मी अंदाज में देवरिया-सलेमपुर रोड पर आईटीआई के सामने स्थित यामाहा शोरूम को निशाना बनाया। चोर शटर तोड़कर भीतर घुसे और वहां से दो नई बाइक चुराकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, वारदात देर रात की है जब शोरूम पूरी तरह बंद था। चोरों ने पहले शटर तोड़ा और उसके बाद भीतर जाकर बाइक बाहर निकालनी शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन उनकी करतूत कैमरे में कैद हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें