खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के प्रधान के पति पर बागीचे में खिंचकर लेजाकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं विरोध करने और उलाहना देने पर पूरे परिवार के साथ मारपीट करने का भी आरोप है। घटना करीब ढाई माह पहले की बताई जा रही है। पीड़िता तभी से केस दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर लगा रही है। हालांकि पुलिस मामले को नजर अंदाज कर रही है। पीड़िता एसपी से लेकर सीएम पोर्टल तक शिकायत की है। यह मामला सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है। उधर, पुलिस का कहना है कि पीड़िता के परिवार वालों ने मारपीट किया था। जिसका केस दर्ज है। उसी को लेकर ऐसा किया जा रहा है।