निहाल सिंह हत्याकांड में शामिल बदमाश दीपक मिश्र को मुठभेड़ में दबोच लिया। बदमाश को पैर में गोली लगी है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस घटना में शामिल तीन शूटर समेत 5 बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। एएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सुरौली थाना क्षेत्र में विगत सात नबंवर को एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। जिसके संबंध में अभियोग पंजीकृत कर पूर्व में पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी गई थी। मुखबीर की सूचना पर शनिवार की भोर में एक और अभियुक्त दीपक मिश्र को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पैर में गोली लगी है।