बुधवार की रात लगभग 12 बजे एंटी नारकोटिक्स टीम ने मेहरौना -लार मार्ग पर चोरडीहा स्थित गैस गोदाम के समीप कन्टेनर नंबर एच आर 38 जेड 5407 से मक्का की बोरियों में छिपा कर आसाम से देवरिया ले जाया जा रहा डेढ़ करोड़ का गांजा पकड़ा है। एंटी नारकोटिक्स टॉक्स फ़ोर्स गोरखपुर की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिला कि एक गांजा तस्कर गिरोह कंटेनर से गांजा लेकर देवरिया के तरह जा रहा है। टीम रात में गैस गोदाम के समीप कंटेनर को रोक कर चेक किया तो गाड़ी में एक करोड़ 60 लाख का गांजा बरामद हुआ। इस टीम में रमेश राम उप निरीक्षक, एंटी नारकोटिक्स टॉक्स फ़ोर्स गोरखपुर,दिब्य शंकर राय, उपेंद्र यादव, शशिकांत राय, दीपक वर्मा, रजनीश पाल आदि रहे।