बिजली निगम के निजीकरण को लेकर माकपा नें अधिशासी अभियंता सलेमपुर के विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि लंबे अरसे से उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार बिजली को निजी हाथों में देकर निजी कंपनियां के मनमाना मुनाफा वृद्धि के लिए प्रयास कर रही है। बिजली कर्मचारियों के आंदोलन और किसानों मजदूरों उपभोक्ताओं के दबाव के कारण सरकार अपने निर्णय को लागू नहीं कर सकी थी। अब वाराणसी एवं आगरा विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण का पावर कॉरपोरेशन द्वारा निर्णय लिया जाना पूरी तरह अदूरदर्शिता पूर्ण और जन विरोधी है। धरने में कामरेड प्रेम चंद यादव, कामरेड हरे कृष्ण कुशवाहा, कामरेड सुशील यादव, कामरेड संजय गोंड, कामरेड जयप्रकाश गुप्ता, अजीत मौर्य , अनिल यादव आदि साथी उपस्थित रहे ।