भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने साहस का परिचय देते हुए जातीय जनगणना कराये जाने का फैसला लेकर देश की राजनीति में एक नया इतिहास लिखने का काम किया है। जातीय जनगणना कराने से विशेष कर भारत के अन्य पिछड़े एवं अति पिछड़े वर्ग के लोगों को अपनी संख्या की पहचान होगी और संख्या के अनुपात में संवैधानिक अधिकारों को पाने अवसर मिलेगा। प्रधानमंत्री के इस ऐतिहासिक फैसले का ओबीसी मोर्चा, उ.प्र. एवं ओबीसी समाज हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता है। वह रविवार को पीडब्लूडी डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।