फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाम को हाईवे और शहर में लगा जाम, काफिले में फंसी कई बरातें, देर से पहुंचे दूल्हे

शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Feb 2025 08:06 PM IST

महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं के वाहनों से बरगढ़ और राजापुर की सीमा पर वाहनों की लाइन लगी रही। कुछ ऐसा ही हाल जिला मुख्यालय में भी हुआ। रेंहुटिया रेल फाटक से लेकर बेड़ी पुलिया तक के 12 किलोमीटर रास्ते में जाम की स्थिति बनी। बुधवार को सहालग भी होने से जगह बरातें भी फंसी रहीं। इससे शाम सात बजे से लेकर रात 12 बजे तक झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के हाईवे पर सिर्फ वाहनों की कतारें ही दिखतीं रहीं। इसके लिए पहले से तैयार जिला प्रशासन की ओर से एसपी अरुण कुमार सिंह, अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ राजकमल, कोतवाल उपेंद्र सिंह लगातार माइक लेकर हर मोड़ पर जाकर वाहनों को आगे बढ़वाने का काम कराते रहे। देर शाम को जाम से सहालग वाले क्षेत्र में भी कई परेशानी उठानी पड़ी। बेड़ी पुलिया से कपसेठी मार्ग पर दो विवाह स्थलों पर रात को बरात देरी से पहुंची। इस स्थिति को देखकर पुलिस विभाग की टीम ने सड़क किनारे वाहनों को रोकने वालों को आगे बढ़ाया। देर रात तक बार-बार जाम की स्थिति बनी। पुलिस कर्मी रात भर जाम को हटवाने का काम करते रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें