फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में सड़क पर साधु-संतों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

शिखा पांडेय Updated Sun, 10 Aug 2025 08:59 PM IST

धर्मनगरी के रामघाट के निर्मोही अखाड़ा तिराहे के पास बीच सड़क पर साधु-संतों ने हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा। संतों ने कहा कि राष्ट्र हित में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। जय श्रीराम बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. आशुतोष तिवारी के नेतृत्व मेंं कार्यक्रम हुआ। रविवार निर्माेही अखाड़ा के पास सड़क पर साधु-संतों के साथ बजरंग सेना के कार्यकर्ता चादर बिछाकर बैठे। जिस स्थान पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया वहां बैरिकेडिंग भी थी। वाहनों के आने-जाने के लिए रास्ता था। कोई वाहन रोका नहीं गया। संत श्रीराम मिलन दास, राम प्रसाद दास, कल्याण दास, मकसूद दास, शिवनारायण दास, अमित कुमार शरण आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें