टांडा कला ग्राम सभा में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। डॉक्टर सफीक खान के घर में बिजली के शार्ट सर्किट के कारण वॉशिंग मशीन में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा पास खड़ी बाइक की चपेट में आने से स्थिति भयावह हो सकती थी। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह डॉ. सफीक खान का परिवार मकान की दूसरी मंजिल पर था। इसी बीच पड़ोस के झगड़ु खान का लड़का नीचे वाले कमरे में मोबाइल चार्ज करने आया था। बोर्ड में वॉशिंग मशीन का प्लग पहले से लगा हुआ था। मोबाइल चार्जिंग का बटन दबाते समय गलती से वॉशिंग मशीन का स्विच भी ऑन हो गया। काफी देर तक मशीन चलने और शॉर्ट सर्किट होने के कारण उसमें आग लग गई।