फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रेलवे चौड़ीकरण का ग्रामीणों ने किया विरोध, सही पैमाइश की मांग के समर्थन में काम रुकवाया

Pragati Chand Updated Mon, 09 Mar 2026 03:29 PM IST

चंदौली जिले के पं. दीनदयाल उपाध्याय वाराणसी रेल रूट के चौड़ीकरण के लिए गलत भूमि पैमाइश की शिकायत करते हुए रविवार को जलीलपुर गांव के लोगों ने फिर से काम रुकवा दिया। ग्रामीणों चेताया कि बिना सक्षम अधिकारी की मौजूदगी में भूमि की सही पैमाइश के काम नहीं होने देंगे। पं. दीनदयाल उपाध्याय से वाराणसी तक रेल रूट बढ़ाया जा रहा है। दो लाइन और अतिरिक्त बिछाई जा रही है। इसके लिए भूमि अतिक्रमण का काम शुरू हो चुका है। पिछले दिनों रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जलीलपुर, नई बस्ती लाइन पार क्षेत्र, चौरहट, नईबस्ती और रतनपुर गांव में मकानों पर लाल निशान लगा दिया। इससे ग्रामीण नाराज हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने भूमि खरीद कर मकान का निर्माण कराया है। अब रेलवे इसे अपनी भूमि बताकर इसे अतिक्रमण बता रहा है। कहा कि गलत ढंग से भूमि की पैमाइश की जा रही है। यही नहीं काम भी शुरू करा दिया गया है। पिछले दिनों ग्रामीणों ने चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी। इसपर रेलवे और राजस्व के अधिकारियों ने सोमवार को सक्षम अधिकारी के समक्ष फिर से पैमाइश का आश्वासन दिया है। दूसरी तरफ रेलवे की ओर से बुल्डोजर लाकर जमीनकी खुदाई शुरू कर दी है। चेताया कि ऐसा नहीं होन दिया जाएगा। सही पैमाइश के बाद ही काम होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें