फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय का शौचालय बदहाल, छात्र-छात्राओं को होती है परेशानी; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 10 Dec 2025 07:50 PM IST

धीना कंपोजिट विद्यालय में बना शौचालय जर्जर होने के कारण छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। शौचालय में गंदगी का ढेर लगा है। टॉयलेट की सीटे टूट चुकी हैं। बच्चों को साफ-सुथरी शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। ग्रामीण विकास राहुल, करुणाकर, बृजेश,समेत अन्य लोगों ने बताया कि विद्यालय में बना शौचालय लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। सफाई न होने और दरवाजे-दीवारों के टूटे होने से बच्चे मजबूर होकर बाहर शौच के लिए जाते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य पर खतरा बना रहता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय सिंह ने बताया कि शौचालय कई वर्षो से खराब है। मरम्मत के लिए उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम प्रधान को अवगत कराया लेकिन अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। इससे विद्यालय में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह बाधित रहती है। इसी मामले में विकासखंड अधिकारी रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत की लापरवाही स्पष्ट है। बच्चों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए और शौचालय की समस्या का तत्काल निस्तारण किया जाना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें