फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विधानसभा में बोले सपा विधायक प्रभुनारायण, पीडब्ल्यूडी के पास प्रर्याप्त जमीन, सड़क की चौड़ाई कम करना जनहित में नहीं

नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 20 Feb 2025 04:58 PM IST

जिले में सड़क चौड़ीकरण, स्टेडियम, मेडिकल कॉलेज सहित अन्य समस्याओं को सकलडीहा के सपा विधायक प्रभु नारायण यादव ने विधानसभा सत्र के दौरान उठाई। उन्होंने खासकर नगर में सिक्स लेन का निर्माण न कर फोर लेन की बात प्रमुखता से उठाई। कहा कि पीडब्ल्यूडी के पास नगर में प्रर्याप्त जमीन होने के बाद भी सड़क की चौड़ाई कम करना जनहित में नहीं है। जनप्रतिनिधि व्यापारियों से पैसे लेकर सड़क को कम कराने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि पड़ाव से गोधना तक बन रहे सिक्स लेन को अधिकारियों ने सत्ता पक्ष के दबाव में पीडीडीयू नगर में फोरलेन कर दिया है। सत्ता पक्ष पूंजीपतियों के मकान को बचा रहा है। पीडब्ल्यूडी की यहां पर्याप्त जमीन उपलब्ध होने के बाद भी सड़क की चौड़ाई कम करना जनहित में नहीं है। वहीं सड़क निर्माण की जद में आने वाले गरीबों के मकान पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। वहीं जनपद में स्टेडियम स्वीकृत होने और बजट के आए दो वर्ष बीत गए लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। चंदौली जिला बने 27 वर्ष बीत रहे हैं लेकिन अभी तक पूर्ण रूप से न तो जनपद स्तरीय न्यायालय का निर्माण हो पाया है और ना ही मुख्यालय का। जनपद में शराब, गांजा और गौ तस्करी पर रोक नहीं लग पा रही है। जनपद में बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन हो गया लेकिन भवन अभी अधूरा है। यहां पर डॉक्टरों, कर्मचारियों व अधिकारियों की नियुक्ति तो हो गई है लेकिन डॉक्टर मरीज को देख नहीं पा रहे हैं। इससे मरीजों का उपचार नहीं हो पा रहा है। वहीं 100 बेड का पं. कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय को भी मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध कर दिया गया है लेकिन मरीजों को यहां दवा नहीं मिल रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें