फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिताश हत्याकांड में शूटरों का पता नहीं, राष्ट्र उदय पार्टी ने सौंपा पत्रक; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 04 Dec 2025 09:36 PM IST

नगर के प्रमुख दवा व्यवसाई रोहिताश पाल की हत्या हुए 17 दिन बीत चुके हैं। इसके बावजूद अभी पुलिस के हाथ खाली है। वहीं, बृहस्पतिवार को राष्ट्र उदय पार्टी की ओर से एसपी और एडीएम को पत्रक सौंपकर हत्यारों की शीघ्र ही गिरफ्तार किए जाने की मांग की गई है। राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूराम पाल ने पीड़ित परिवार के मुखिया के नाम एक असलहा का लाइसेंस किए जाने, परिवार को पांच करोड़ रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की है। इसके साथ ही परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना दोबारा ना हो सके। बाबूराम पाल ने कहा कि इस हत्याकांड से शहर के लोगों ने डर व्याप्त है। वहीं, मृतक के भाई सिद्धार्थ पाल ने पुलिस को एक पुराना शिकायती पत्र भी सौंपा है। जो कि मार्च 2024 में रोहिताश पाल ने पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी और प्रभारी निरीक्षक के नाम लिखा थी। पत्र में जमीन से जुड़े विवाद और कब्जा किए जाने की बात लिखी थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें