लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पं पारसनाथ तिवारी नवीन परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई की ओर से राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्य वक्ता प्रो. उदयन ने कहा कि संपूर्ण भारत वर्ष में राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है। कहा कि यह दिवस देश के प्रत्येक नागरिक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए, क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है। प्रो. संजय पांडेय ने कहा कि वर्ष 2011 से हर चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से ये कार्यक्रम 25 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। इसके पश्चात महाविद्यालय के मैदान में छात्र छात्राओं को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई । इसमें डा गुलजबी, प्रो राजीव, संजय कुमार, डा. विजयलक्ष्मी, डा. सारिका, विनीत, आशुतोष मौजूद रहेे। गोष्ठी का संचालन मतदाता जागरूकता अभियान के नोडल अधिकारी विवेक सिंह ने किया।