फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण को लेकर पीडीडीयू नगरवासियों ने जताई आपत्ति, एक्सईएन से की मुलाकात; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 21 Jan 2026 10:25 PM IST

नगर में निर्माणाधीन सड़क की चौड़ाई कम किए जाने को लेकर स्थानीय नागरिकों में असंतोष है। इसी क्रम में बुधवार को पीडीडीयू नगर निवासी संतोष पाठक, अंशु त्रिपाठी, अभी, सोनू सिंह सहित अन्य लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) राजेश कुमार से मुलाकात कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। संतोष पाठक ने एक्सईएन से सवाल किया कि नगर में सड़क की चौड़ाई क्यों कम की जा रही है। इस पर एक्सईएन ने बताया कि सड़क निर्माण का डिजाइन और चौड़ाई ऊपर से जारी निर्देशों के अनुसार तय की गई है और जब तक शासन स्तर से कोई बदलाव नहीं होता, तब तक सड़क का निर्माण इसी मानक के अनुसार किया जाएगा। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पीडीडीयू नगर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए फोरलेन की जगह सिक्स लेन सड़क की आवश्यकता है। संतोष पाठक ने कहा कि फोरलेन बनने से भविष्य में जाम की समस्या और गंभीर हो सकती है, जबकि सिक्स लेन सड़क बनने से लंबे समय तक यातायात समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर वे जल्द ही जिलाधिकारी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे, ताकि शासन स्तर पर निर्णय लेकर सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जा सके और नगरवासियों को जाम से स्थायी राहत मिल सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें