फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : देशी शराब के विरोध में धरना, महिलाएं बोलीं- नहीं खुलने देंगे दुकान

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 29 Mar 2025 08:21 PM IST

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कालीमहाल-चतुर्भुजपुर मार्ग पर भी शनिवार की शाम पुरूषों संग महिलाओं ने देशी शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में धरना शुरू कर दिया। लोग बांह में काली पट्टी बांध कर एक भवन के साामने धरने पर बैठ गये। लोगों ने आरोप लगाया कि आबादी के बीच देशी शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल खराब होगा। कालीमहाल सभासद प्रतिनिधि नितिन गुप्ता ने कहा कि पांच वर्ष पहले कालीमहाल-चतुभुर्जपुर मार्ग पर देशी शराब का ठेका खुला था। जिसपर क्षेत्र के लोगों ने काफी विरोध किया था। बाद में उस ठेके का संचालन कालीमहाल स्थित नाला रोड पर होने लगा। वर्ष 2025 में नये टेंडर के बाद से एक अप्रैल से फिर से शराब की नई दुकानें खोली जानी है। इसमें कई दुकानें घनी आबादी के बीच में खोलने जा रही है। ऐसे में क्षेत्र में बच्चों के भविष्य और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर काफी चिंचित है। कालीमहाल-चतुर्भुजपुर वार्ड मार्ग पर रहने वाले लोगों ने दुकान खोले जाने का कड़ा विरोध जताया है। लोगों ने देशी दुकान खोले जाने के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें