फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज व्यापारी से लूटकांड पुलिस ने किया खुलासा, चालक समेत चार आरोपी गिरफ्तार; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 06 Apr 2026 10:27 PM IST

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुरहना अंडरपास के पास बुधवार की रात बीज व्यापारी से हुई लूट का पुलिस सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने लूटकांड में शामिल व्यापारी के मालवाहक चालक व उसके सगे भाई समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मुगलसराय कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि आरोपियों के पास से लूट के 23 हजार रूपये नगद, एक लॉकेट, दो मोबाइल, एक तलवार बरामद की है । आरोपियों के विरुद्ध के आवश्यक कार्रवाई के पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया । पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि अभियुक्तों से पूछताछ में सामने आया कि मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के सरहां गांव निवासी रविंद्र कुमार के मालवाहक चालक रोहित पटेल ने लूट की योजना बनाई थी। बुधवार को गोरखपुर से लौटने के दौरान उसके मालिक रविंद्र के पास 45 हजार रुपये होने की सूचना उसने अपने सगे बड़े भाई विपिन पटेल को दी। इसके बाद विपिन ने अपने मित्र आकाश सिंह और विशाल पटेल के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बुधवार की रात मालवाहक के कुरहना अंदरपास के समीप पहुंचने से पहले रोहित पटेल ने सर्विस लेन के पास पेशाब करने के बहाने गाड़ी रोक दी । इसके बाद मोटरसाइकिल से विपिन, आकाश और विशाल पटेल मौके पर पहुंचे । तलवार दिखाकर मारपीट कर नगदी और मोबाइल लूटकर ले गये। उन्होंने रोहित को पीट दिया था ताकि किसी को कोई शक ना हो। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों के रविवार की दोपहर इंडियन इंस्टीट्यूट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इनके पास से 23 हजार रूपये नगद, एक लॉकेट, दो मोबाइल, एक तलवार मिली है। आरोपियों के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें