पीडीडीयू नगर जिले के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस और राजस्व अधिकारियों ने समस्याएं सुनी। चकिया कोतवाली में दुबेपुर गांव के वंशनरायण ने विपक्षी पर खेत की जमीन पर मेढ बनाने, वार्ड नंबर 11 निवासी अमित जायसवाल ने दुकान से सटकर कब्जा करने की शिकायत की। अर्जी गांव निवासी विकास कुमार ने पिलर कार्य रोकने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। बरहुआ गांव निवासी ओमप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि बसाढी मौजा में खेती की जमीन पांच बार से नापी हुआ था जिस पर विपक्षी द्वारा पिलर उखाड़ दिया है। सभी थानों में आयोजित समाधान दिवस में 170 प्रार्थना पत्र आए। डीएम चंद्र मोहन गर्ग और एसपी आदित्य लांग्हे ने अलीनगर और मुगलसराय कोतवाली में पहुंच कर समस्याएं सुनी। चकिया कोतवाली परिसर में एसडीएम विनय कुमार मिश्रा की देख रेख में समाधान दिवस हुआ। इसमें राजस्व लेखपाल की मौजूदगी में भूमि विवाद से जुड़े 12 मामले आए। एसडीएम ने मौका मुआयना करते हुए आपसी सुलह समझौते के आधार पर चार फरियादियों का समाधान किया। इस अवसर पर कोतवाल अतुल प्रजापति, चौकी प्रभारी सुनील कुमार, राजस्व कानूनगो चकिया राम अवतार दुबे, शिकारगंज नागेंद्र सिंह, राम आशीष, अरविंद पांडेय, आकाश मौर्य, वरुण कुमार, चंदन आदि मौजूद रहे। नौगढ़ क्षेत्र में नौगढ़ व चकरघट्टा थाना परिसरों में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम विकास मित्तल ने समस्या सुनी। नौगढ़ थानामें सात में दो मामलों का निपटारा हुआ जबकि चकरघट्टा में तीन प्रार्थना पत्रों में एक का समाधान किया गया। इस मौके पर सीओ आशुतोष, चकरघट्टा थानाध्यक्ष वीरेंद्र यादव आदि रहे। इलिया थाना परिसर में आठ प्रार्थना पत्रों में सभी को सुलह समझौते के आधार पर निपटाया गया। शहाबगंज थाना में एएसपी दिगंबर कुशवाहा की अध्यक्षता में आए 12 प्रार्थना पत्रों में तीन क समाधान किया गया। इस दौरान तहसीलदार देवेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार मोहम्मद आरीफ, सीओ नागेन्द्र कुमार रावत, थाना प्रभारी अर्जुन सिंह, एसआई रामचंद्र शाही आदि रहे।