फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाै लाख 95 हजार की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क और सीवर कार्य का उद्घाटन, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 04 Jul 2025 09:10 PM IST

मुगलसराय भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत चंदौली के वार्ड नंबर 11 संजय नगर में एनएच से राजेश सिंह के घर तक विधायक विकास निधि से 9 लाख 95 हजार की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क और सीवर कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्थानीय देव तुल्य जनता ने विधायक का स्वागत किया और उनके कार्यों की सराहना की। स्थानीय जनता ने कहा कि पहली बार कोई ऐसा विधायक आया है जो स्वयं शिलान्यास ना कर स्थानीय जनता से करवा रहा है, यह हम सभी क्षेत्र वासियों का सम्मान है। इससे पता चलता है कि विधायक रमेश जायसवाल क्षेत्र की जनता का कितना सम्मान करते हैं। विधायक रमेश जायसवाल ने देवतुल्य जनता को संबोधित करते हुए कहा कि विकास की गति रुकने नहीं दूंगा और शासन स्तर पर विकास के लिए पूरी ताकत झोंक दूंगा। इससे क्षेत्र के विकास में और अधिक गति आएगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। शिलान्यास के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर, मास्टर राजेश सिंह, सभासद गण विनय सिंह अंशू, दिलीप जायसवाल, विजय जायसवाल, संजय कनौजिया, प्रमोद सोनकर, विरेन्द्र सिंह, विनोद सिंह, संजय सिंह, दिनेश तिवारी, विधायक प्रतिनिधि संजय कन्नौजिया और गांव की देव तुल्य जनता उपस्थित रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें