चंदौली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिछिया खुर्द गांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश में उसे बोरे में भरकर चार पहिया वाहन से चंद्रप्रभा जंगल स्थित जलेबिया मोड़ के पास फेंक दिया।