सैयदराजा कस्बा में भी पुलिस ने छापा मार कर गैस रिफिलिंग के कारोबार का भंडाफोड किया है। सीओ सदर देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक जनरल स्टोर की दुकान से गैस रिफिलिंग से जुड़े कई कार्ड और अन्य सामग्री बरामद की गई। सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोग गैस चूल्हा मरम्मत की आड़ में अवैध रूप से एलपीजी गैस की रिफिलिंग कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गैस रिफिलिंग से संबंधित कार्ड मिलने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन यह भी पता लगाने में जुटा है कि अवैध रिफिलिंग का नेटवर्क कितने समय से संचालित हो रहा था और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता है।