फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बोर्ड की बैठक में गंदगी और विकास के मुद्दे पर रो पड़ी महिला सभासद

Pragati Chand Updated Wed, 19 Aug 2026 05:22 PM IST

चंदौली जिले में नगर पालिका जनप्रतिनिधि बोर्ड की साधारण बैठक मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय स्थित सभासद कक्ष में हुई। इस मौके सभासदों ने विकास, साफ-सफाई आदि एजेंडे से जुड़े 41 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद पास किया। बैठक में वार्ड संख्या 14 की सभासद पिंकी शर्मा ने अधिकारियों पर उनके वार्ड में विकास कार्येा और साफ-सफाई व्यवस्था पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। बोर्ड में अपनी बातों को कहने के दौरान वो रो भी पड़ी। इस दौरान अन्य महिला सभासदों ने भी आरोप लगाया कि महिला होने के नाते उनकी बातों की भी सुनवाई नहीं होती है। इसे लेकर थोड़ी देर के लिए बैठक का माहौल गर्म हो गया। बाद में ईओ ने सभी सभासदों के वार्डेा में भ्रमण कर उनकी समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें