पड़ाव चौराहे पर स्टेट बैंक के एटीएम के सामने 5 वर्षों से बिजली का खंभा आधे से लटका हुआ है लेकिन इसका कोई पुरसा हाल नहीं है। चंदौली और बनारस को जोड़ने वाले जिले के सबसे बड़े चौराहे पड़ाव पर रोजाना 5000 से ज्यादा वहां और 10000 से ज्यादा लोग गुजरते हैं इसके बावजूद जगह-जगह लापरवाही की वजह से लोगों को खतरा मोल लेना पड़ता है फिलहाल स्टेट बैंक के एटीएम के सामने बिजली का एक खंभा पिछले 5 वर्षों से आधे से मुड़ा हुआ है ऊपर हाई टेंशन तार गया है नीचे से हर सेकंड कोई ना कोई व्यक्ति और वहां गुजरता है ऐसे में कभी भी यह पोल धराशाई होगा और निश्चित तौर पर कोई बड़ा हादसा हो सकता है।