फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बोले डीएम, चंदौही का औद्योगिक क्षेत्र बनेगा प्रदेश का मॉडल औद्योगिक क्षेत्र

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 11 Sep 2024 11:05 PM IST

चंदौली जिले का औद्योगिक क्षेत्र प्रदेश का मॉडल औद्योगिक क्षेत्र बनेगा। इसके लिए प्रदेश शासन और जिला प्रशासन संकल्पित है। औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों को किसी भी समस्या का समाधान प्राथमिकता पर होगा। यह बातें चंदौली के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बुधवार को रामनगर औद्योगिक एसोशिएशन की ओर से फेज दो स्थित एसोसिएशन के सभागार में आयोजित उद्यमी संगोष्ठी के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की विकासशील नीति के कारण औद्योगिक क्षेत्र को मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराया जाना है। कहा कि सरकार उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव ततपर है। जिला प्रशासन भी उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान में लेता है। वहीं रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या ने कहा कि चन्दौली नोएडा के बाद प्रदेश का सबसे विकसित औद्योगिक क्षेत्र बनेगा। उद्यमी क्षेत्रीय बेरोजगारों को अपनी इकाइयों में ही रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। औद्योगिक विकास के साथ ही क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त रखने पर भी जोर दिया जाता है। दोनों उच्चाधिकारियों ने परिसर में पौधरोपण भी किया ।अंत में एसोसिएशन के संस्थापक सचिव स्व. जितेंद्र सिंह को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर विनम्र अग्रवाल, जयप्रकाश पांडेय, अजय राय, पंकज बिजलानी, चन्द्रेश्वर जायसवाल, अमित गुप्ता, सौरभ शाह, अशोक सुलतानिया, आशीष गुप्ता, राकेश अग्रवाल, सुनील यादव, जितेन्द्र जैन, संजय लखवानी, राकेश जायसवाल, प्रकाश जायसवाल, अनूप साहू, भारत जोतवानी, वीरेन्द्र यादव, परेश सिंह, अरविंद सिंह, पवन जायसवाल व यूपीसीडा के ए.एम आर.पी.यादव समेत सैकड़ों उधमी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें