चंदौली शहर में शनिवार की सुबह गोलियों की गूंज से पूरा इलाका दहल उठा। यहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप मौर्या के भाई और परचून दुकानदार संतोष मौर्या (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना नगर के वार्ड नंबर 7 की है, जहां आरोपी जयप्रकाश जायसवाल ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया।