फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव, 300 साल पुरानी परंपरा निभाने जुटेंगे एक लाख से ज्यादा भक्त

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 31 Aug 2024 08:18 PM IST

अघोराचार्य बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव मनाने की 300 साल पुरानी परंपरा निभाने और मनाने आज एक लाख से ज्यादा भक्तों की भीड़ क्षेत्र के रामगढ़ में जुटेगी। बाबा के 425 वां जन्मोत्सव में सुबह कांवरियों द्वारा किनेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे। महिलाओं द्वारा सोहर गीत के बाद रामायण व पूजन अर्चन होगा। तीन दिवसीय मेले के लिए फील्ड में तरह तरह की दुकानें व झूले सज गयी हैं। रामगढ़ स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम का 425 वां तीन दिवसीय जन्मोत्सव पहली सितंबर से शुरू हो रहा है। सुबह कांवरियों का जत्था बलुआ पश्चिम वाहिनीं गंगा तट से लाकर किनेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे । पूजन अर्चन के साथ क्षेत्रीय महिलाओं द्वारा सोहर गीत गाया जायेगा। क्षेत्रीय व दूरदराज से आये कलाकारों द्वारा रामायण,भजन कीर्तन होगा । दोपहर 12 बजे से 6 बजे तक में सांस्कृतिक कार्यक्रम व गोष्ठी में बाबा कीनाराम के जीवन पर विचार विमर्श सम्भ्रांत नागरिकों द्वारा किया जायेगा । इस बार महोत्सव पर काफी भीड़ होने की संभावना जतायी जा रही है। तीन दिवसीय महोत्सव समारोह में मेला भी लगेगा। मेले के लिए बाबा कीनाराम इंटर कालेज के सामने खेल के मैदान व नवरत्न वाटिका में झूला, चरखी, बच्चों के खेल के मनोरंजन के साधन,मिष्ठान आदि की दुकानें लग गयी है। महोत्सव को लेकर मठ प्रबंधन द्वारा जन्मोत्सव की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें