फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कबड्डी में कटोरी गांव ने जीती ट्राफी, पचफेड़वा उपविजेता, दर्शकों ने बढ़ाया मनोबल

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 31 Aug 2024 06:47 PM IST

क्रीड़ा भारती चंदौली काशी प्रांत की ओर राष्ट्रीय खेल दिवस सप्ताह कार्यक्रम के तहत शनिवार को पचफेड़वा कटोरी गांव में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्यअतिथि जिला ओलंपिक संघ के सचिव पीपी यादव व क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष डॉ.आनंद श्रीवास्तव ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कटोरी व पचफेड़वा एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमें कटोरी की टीम विजेता व पचफेड़वा उपविजेता रहा। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी दिया। इस मौके पर डॉ.आनद श्रीवास्तव ने कहा कि आज के समय में मेजर ध्यानचंद जैसा खिलाड़ी जन्म लेना मुश्किल है जिन्होंने हिटलर के भी प्रस्ताव को ठुकरा दिया और देश को ओलंपिक में भी मेडल दिलवाया। कार्यक्रम में अशोक केसरी, पंकज कुमार बिंद, वीरेंद्र आर्य, शरद प्रताप आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें