फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल बाद पूरी होगी 50 बेड अस्पताल की आस, निर्माण कार्य को मिली हरी झंडी, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Tue, 26 May 2026 02:59 PM IST

चहनियां क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के मोर्चे पर बड़ी राहत की खबर है। करीब 16 वर्षों से अधर में लटकी 50 बेड अस्पताल निर्माण परियोजना अब धरातल पर उतरने जा रही है। शासन ने अस्पताल के शेष निर्माण कार्य के लिए नई प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है, जिससे वर्षों से बंद पड़ी यह परियोजना दोबारा गति पकड़ चुकी है। बताया जाता है कि वर्ष 2009-10 में 50 बेड अस्पताल निर्माण परियोजना को शासन से मंजूरी मिली थी। प्रारंभिक स्तर पर कुछ कार्य भी हुआ, लेकिन बाद में मामला एसआईटी जांच में फंस जाने के कारण निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हो गया। इसके बाद वर्षों तक यह परियोजना फाइलों में दबी रही और क्षेत्रीय जनता बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रही। अब शासन स्तर से शेष निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है तथा निविदाएं भी खोल दी गई हैं। बंद पड़ी इस परियोजना को दोबारा शुरू कराने में सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के प्रयासों को अहम माना जा रहा है। विधानसभा समिति के समक्ष उनकी ओर से उठाए गए मुद्दे के बाद विभागीय स्तर पर तेजी से कार्रवाई हुई और परियोजना को मंजूरी मिली। शासन ने कार्यदायी संस्था को अनुबंध की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 12 माह के भीतर निर्माण कार्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल के शुरू होने से चहनियां क्षेत्र सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को गंभीर बीमारी और आपात स्थिति में वाराणसी या जिला मुख्यालय का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें