फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलावठी के बराल चौकी क्षेत्र में मेरठ हाईवे पर हुआ हादसा, तीन की मौत

विकास कुमार Updated Sun, 13 Jul 2025 06:16 PM IST

यूपी के बुलंदशहर स्थित गुलावठी थाना क्षेत्र में बराल चौकी के निकट मेरठ हाईवे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने गलत दिशा में आकर गुलावठी की ओर जा रहे टेंपो को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार दादी-पोती व एक अन्य महिला की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी बस चालक व टेंपो चालक दोनों फरार हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों व अन्य लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जिसे सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर खुलवाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें