बुलंदशहर की खुर्जा तहसील सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत के सामने दहेज उत्पीड़न से प्रताड़ित महिला फूट-फूट कर रोने लगी और पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। महिला की शादी चार साल पहले फर्रुखाबाद जनपद निवासी सौरभ के साथ हुई थी। महिला के माता-पिता और अन्य भाई-बहन नहीं होने के कारण नाना-नानी ने ही उनकी शादी कराई थी।