उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के थाना देहात क्षेत्र के एनएच-09 स्थित सुल्तानपुर फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार कैंटर ने आगे जा रहे दूसरे कैंटर से टकरा गया। इसमें कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद दूसरे कैंटर का चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर एक साइड में वाहनों का लंबा जाम भी लग गया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कैंटरों को हाईवे से हटवाकर पुलिस ने यातायात सुचारू कराया। पुलिस दोनों कैंटरों को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।