बुलंदशहर के स्याना नगर के गढ़-बुलंदशहर स्टेट हाईवे मार्ग स्थित नहर में ओवरफ्लो होने से गांव घंसूरपुर के खेतों में पानी घुस गया। खेतों में पानी भर जाने से किसानों की फसल डूब गई। खेतों में पानी भरने से कई सौ बीघा में हो रही गेहूं, आलू व सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। स्याना क्षेत्र में गांव घंसूरपुर में नहर के पानी ने किसानों को पूरी तरह बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। नहर का ओवरफ्लो के चलते कटान हो जाने से खेतों में पानी घुस गया। किसानों की कई सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई। गांव वालों के मुताबिक शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो पूरी फसलें पानी में डूब चुकी थीं। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि नहर पुलिया के पास नाला है, उसमें नहर का पानी छोड़ दिया गया है। इससे उस नाले का कटान होने के कारण गांव के खेतों में पानी भरा है।