खुर्जा थाना क्षेत्र में मुंडाखेड़ा नहर में सोमवार दोपहर को नहाते हुए आबदानगर गांव निवासी 13 साल का बच्चा बिलाल डूब गया। वहीं, डूबने के बाद उसके साथियों ने शोर मचाया और मदद की मांग की। स्थानीय गोताखोरों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस व परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और आस-पास के ग्रामीणों ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। सीओ विकास प्रताप सिंह ने बताया कि बच्चे की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।