मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर बुलंदशहर में भी आवारा गोवंशों को पकड़ने के लिए प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। नगरपालिका परिषद के कर्मियों को गायों के पीछे दौड़ करते देखा जा रहा है। इतना ही नहीं गोवंशों पर लाठी-डंडे भी जमकर भांजे जा रहे हैं, जिसके चलते बाजारों में दुर्घटना होने की संभावनाएं और बढ़ गई हैं।