बदायूं के कादरचौक क्षेत्र के गांव जिन्सी नगला में बिजली का करंट लगने से महिला की मौत हो गई। नरेश पाल ने बताया कि उनकी 50 वर्षीय पत्नी जलधारा बृहस्पतिवार की सुबह अपने घर पर नल के पास बर्तन साफ कर रही थीं। नल से पानी चलाने के लिए जैसे ही उन्होंने बिजली की मोटर चालू की वह करंट की चपेट में आ गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए कादरचौक ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए उन्हें बदायूं मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान देर रात जलधारा ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी है।