फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में लालपुल से लेकर डीएम रोड तक लगा भीषण जाम, लोग हुए परेशान

मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Jun 2025 04:11 PM IST

बदायूं में शनिवार को लालपुर से लेकर डीएम रोड तक वाहनों की लंबी कतार नजर आई। इससे राहगीर परेशान नजर आए। जाम से बचने के लिए लोग इधर-उधर से निकलते हुए दिखाई दिए तो गलियों में भी जाम की स्थिति बन गई। दिल्ली, संभल, चंदौसी की तरफ से शहर को आने वाले वाहन लालपुल से लेकर डीएम तक होते हुए शहर के अंदर जाते हैं। शनिवार को कबुलपुरा चौराहा में जल्दबाजी में निकलने के चक्कर से जाम लग गया। इसका असर लालपुल और डीएम रोड तक दिखाई दिया। कबुलपुरा चौराहा से लेकर सदर विधायक के आवास तक भीषण जाम लग गया। इसके अलावा बाइक सवार ने लंबा जाम देखकर गाड़ियां वापस मोड़ने लगे तो दूसरे वाहनों को निकलने में परेशानी हुई। साथ ही सदर विधायक के आवास से कई दो पहिया वाहन गलियों से होकर नेकपुर होते हुए लावेला चौक के पास पहुंचे। इस दौरान गलियों में भी जाम की स्थिति बन गई। करीब घंटे तक वाहनों को जाम में फंसना पड़ा। राहगीर अशोक गुप्ता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में उनके रिश्तेदार भर्ती हैं। उन्हें देखने के लिए जा रहे थे, लेकिन जाम की वजह से देरी हुई है। उझानी के किसान दुर्गेश कुमार ने बताया कि किसान सम्मान निधि के बारे जानकारी के लिए विकास भवन आए थे। वहीं से वापस अपने घर जा रहे थे, तभी डीएम रोड पर जाम लग गया। टीआई आरएल राजपूत ने बताया कि चौराहा पर वाहनों का लोड ज्यादा होने की वजह से जाम लग गया था। धीरे-धीरे से खुलवा दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें