बदायूं में मिशन शक्ति फेज 5 के तहत बृहस्पतिवार को छात्रा अनुष्का को एक दिन के लिए क्षेत्राधिकारी (सीओ) सहसवान बनाया गया। सहसवान के मोहल्ला चाहशीली निवासी छात्रा अनुष्का आरबीएमआई बरेली में पढ़ती हैं। अनुष्का ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय में फरियादियों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों का मौके पर निस्तारण कराया। उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके लिए गौरवपूर्ण है और इससे उन्हें पुलिस सेवा में महिलाओं की भूमिका को समझने का अवसर मिला। इस अवसर पर सीओ सहसवान कर्मवीर सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।