फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में किसान के भूसे में लगी आग, गांव के चार लोगों पर आरोप, पुलिस को दी तहरीर

मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Dec 2025 05:23 PM IST

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम समसपुर मलिक फत्ता में सोमवार शाम किसान रमेश के बिटौरे (भूसा घर) में आग लग गई। पीड़ित रमेश ने गांव के ही चार लोगों पर आगजनी, धमकी और गाली-गलौज के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने थाना जरीफनगर में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है। तहरीर के मुताबिक, घटना आठ दिसंबर को शाम करीब तीन बजे की है। रमेश नाधा बाजार में मौजूद थे, तभी गांव के एक युवक ने फोन कर सूचना दी कि उनके बिटौरे में आग लगा दी गई है। रमेश के अनुसार गांव के कुछ लोगों ने यह हरकत की है। आग लगते ही गांव के लोगों ने फायर ब्रिगेड और डायल 112 पर सूचना दी तथा मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बिटौरे में रखा पूरा भूसा जलकर राख हो गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें