बदायूं के उझानी में कछला घाट पर सोमवार सुबह मां गंगा की पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर डुबकी लगाकर गंगा मैया का आशीर्वाद प्राप्त किया। स्नान करने के लिए कछला गंगा घाट पर जिले के अलावा गैर जनपद से भी भारी संख्या में लोग पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात है। अग्निशमन विभाग और पीएसी को भी तैनात किया गया। नदी में गोताखोरों की टीम भी सक्रिय रही।