फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बदायूं में तहसीलदार पर कुर्सी फेंकी, बाल-बाल बचे; अधिवक्ताओं से नोकझोंक के दौरान हुई घटना

Mukesh Kumar Updated Sat, 28 Feb 2026 09:19 PM IST

बदायूं के दातागंज तहसील में तहसीलदार व अधिवक्ताओं के बीच शनिवार को तीखी झड़प हो गई। एक अधिवक्ता ने कुर्सी उठाकर तहसीलदार की ओर उछाल दी, जिससे वह बाल-बाल बचे। बताया गया है कि महिला अधिवक्ता किसी केस के मामले में बात करने तहसीलदार की ऑफिस गई थीं। आरोप है कि तहसीलदार ने महिला अधिवक्ता से अभद्र व्यवहार कर दिया, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने अधिवक्ताओं को समझाकर शांत किया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें