बदायूं में जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 30 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होगी। इसको लेकर डीएम अवनीश राय ने बुधवार को सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने सभी विभागों को 25 जुलाई तक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं।